झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
भीषण गर्मी में अनियमित बिजली की सप्लाई, रात में गर्मी से छोटे बच्चे परेशान


संवाददाता
महुआडांड़/लातेहार :भीषण गर्मी के बीच अनियमित बिजली की सप्लाई से उपभोक्ता परेशान है, 24 घंटे में मुश्किल से 4 से 5 घंटा सप्लाई किया जा रहा है, उपभोगताओ को सबसे अधिक परेशानी रातों को हो रही है, इस उमस भरी गर्मी में रात भर बिजली काट दिया जा रहा है, घर में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बिजली सब स्टेशन के आसपास रहने वाले कुछ उपभोक्ता तो बताते हैं कि सब स्टेशन में बिजली रहने के बाद भी रात को बिजली मिस्त्री द्वारा बिजली सप्लाई नहीं की जाती है, काट कर रखा जाता है। इस बात को लेकर भी बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में काफी रोश है।
![]()




