लाइफस्टाइल डेस्कनई दिल्ली

हाथों से आती है अजीब सी Smell, तो इन उपायों से पाएं इससे छुटकारा

Views: 208
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
हाथों से आती है अजीब सी Smell, तो इन उपायों से पाएं इससे छुटकारा

नई दिल्ली। कुकिंग के दौरान कई बार कुछ खास तरह की सब्जियों को काटने के बाद हाथों में खुजली और बदबू आने की समस्या हो सकती है। जो साबुन- पानी के इस्तेमाल के बाद भी पीछा नहीं छोड़ती। इस हाथ से किसी चीज या कपड़े को छू लेने पर बदबू उसमें भी फैल जाती है। अगर आप भी करते हैं इस समस्या का सामना, तो आज हम लेकर आए हैं ऐसे उपाय, जिसकी मदद से आसानी से पा सकते हैं हाथों से आने वाली बदबू से छुटकारा। नमक में मौजूद सोडियम हाथों से आनेे वाली बदबू दूर करने का काम करती है। इसके लिए एक मग गुनगुने पानी में 2 चम्मच के बराबर नमक मिलाएं और उसमें हाथों को 8 से 10 मिनट डुबोकर रखें। इससे दो फायदे मिलेंगे, एक तो स्मैल दूर होगी, दूसरा इससे इन्फेक्शन वगैरह के चांसेज भी कम होते हैं। हाथों में आ रही प्याज, लहसुन की बदबू दूर करने में कॉफी पाउडर भी बहुत असरदार है। कॉफी की गंध तेज होती है जिस वजह से ये काम करता है। एक चम्मच काफी पाउडर में थोड़ी सी मात्रा गुलाब जल की मिलाएं। इस मिश्रण को हाथों पर लगाकर रखें। बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को पानी में डालकर घोल बना लें और इसमें हाथों को कुछ देर डुबोकर रखने से भी बहुत फायदा मिलता है। लगभग 10 मिनट तक हाथ को इस पानी में रखें। इससे भी गंध दूर होती है।
नींबू का रस लें, उसमें चीनी का पाउडर मिलाएं। हाथों पर इस मिश्रण को लगाकर कम से कम 10 मिनट तक रखें। नींबू का खुशबू और उसमें मौजूद विटामिन सी हाथों की दुर्गंध को काफी हद तक दूर कर देता है।

Loading

हाथों से आती है अजीब सी Smell, तो इन उपायों से पाएं इससे छुटकारा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button