झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

जनता दरबार मे आवेदन देने के बाद भी नही बन सका खराब चपानल,आक्रोश

जनता दरबार मे आवेदन देने के बाद भी नही बन सका खराब चपानल,आक्रोश

संवाददाता
बरवाडीह/लातेहार : बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगरा पंचायत के डोरामी के तुरी टोला गांव में ललन तुरी के घर के पास बीते चार वर्षों से चपानल खराब है। जिसके चलते यहां के लोग पिने का पानी के लिए तरस रहे है। स्थानीय ग्रामीण ललन तुरी बताते हैं कि पिछले चार वर्षों से यह चंपानल खराब है जिसके चलते यहां के लोगो को सालो भर पीने की पानी आधा किलो मीटर दूर से पानी लाकर लोग अपनी प्यास बुझाते है। खासकर गर्मी के दिनों मे लहलहाते धुप मे लोगो को पानी लाने में भारी परेशानी होती है।स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि खराब पड़े चपानल को बनवाने के लिए जनता दरबार बीडीओ को कई बार आवेदन दिया गया। इसके बावजूद आज तक चपानल नही बन सका है। सिर्फ व सिर्फ झूठा आश्वाधन मिलता है। ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियो से खराब चापानल को बनवाने की मांग की है।इस सम्बन्ध में पेयजल स्वक्षता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो ने कहा कि वह चापाकल मृत है इस कारण उसके बगल के चापाकल को विगत 11 मई को हीं दुरुस्त करवा दिया गया है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button