स्थानीय समाचारझारखंड
गुमला और पलामू के वोटिंग केंद्र में खराब ईवीएम मतदान में बनी बाधा


गुमला के एसएस हाई स्कूल के बूथ में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान करने आए मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलामू के भी राजकीय बुनियादी विद्यालय के बूथ संख्या 182 पर ईवीएम के खराब होने के कारण मतदान अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

गढ़वा जिले के मेराल प्रखण्ड के बूथ संख्या 58, 89 और 60 मतदान केंद्र पर मतदाताओं को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। इसी तरह से जिले के भवनाथपुर अरसली उतरी के बूथ संख्या 150 पर अहले सुबह से मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है।
![]()




