ट्रेडिंगक्राइमपश्चिम बंगाल

बंगाल में NIA टीम पर FIR:TMC नेता की पत्नी से बदतमीजी का आरोप

बंगाल में NIA टीम पर FIR:TMC नेता की पत्नी से बदतमीजी का आरोप

मेदिनीपुर:- जिले के भूपतिनगर से गिरफ्तार TMC नेता मनोब्रत जना की पत्नी मोनी जना ने NIA अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार 5 अप्रैल की देर रात NIA की टीम ने जांच के बहाने जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश की।महिला ने अधिकारियों पर मारपीट, बदतमीजी और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। NIA अधिकारियों के खिलाफ भूपतिनगर पुलिस थाने में IPC की धारा 325, 34, 354, 354(बी), 427, 448, 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।हालांकि, NIA ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। जांच एजेंसी ने रविवार (7 अप्रैल) को प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उन्होंने कोई गैरकानूनी कार्रवाई नहीं की।NIA टीम 5 अप्रैल की रात भूपतिनगर में 5 जगह तलाशी लेने गई थी। इस दौरान CRPF और महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं। भीड़ ने उन्हें कार्रवाई करने से रोकने का प्रयास किया।जब उनके अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाने लगे, तो लोग लाठी-डंडे लेकर उनके सामने अड़ गए। लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव किया। हमले में एक अफसर को चोटें भी आईं। हालांकि, NIA टीम आरोपियों को अपने साथ कोलकाता ले गई। NIA ने हमले के खिलाफ भूपतिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ममता बोलीं- NIA रात में जाएंगे तो महिलाएं शांत नहीं बैठेंगी


बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NIA की टीम पर हमले को लेकर शनिवार (6 अप्रैल) को कहा कि हमला NIA पर नहीं, बल्कि महिलाओं पर हुआ है। NIA अफसरों ने रात में रेड क्यों की? क्या उनके पास पुलिस की परमिशन थी? दक्षिण दिनाजपुर में ममता ने कहा कि NIA लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले दिसंबर 2022 के मामले में लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रही है? तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को समन भेजकर 28 मार्च को न्यू टाउन में NIA ऑफिस बुलाया था।अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और बटुए छीन लिए।ED पर हमले के केस में TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार हुआइन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को सौंप दी। शाहजहां शेख अब भी CBI की हिरासत में है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button