डीसीएलआर राजीव कुमार ने प्रखंड बूथ पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक


प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा:- डीसीएलआर राजीव कुमार ने घाघरा प्रखंड बूथ पर्यवेक्षको के साथ बीडीओ दिनेश कुमार की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित बूथ पर्यवेक्षको से मतदान केंद्रों में बिजली पानी सहित न्यूनतम आवश्यक सुविधा की जानकारी ली। साथ ही प्रत्येक बूथ में न्यूनतम आवश्यक सुविधा दुरुस्त करने का निर्देश सभी बूथ पर्यवेक्षकों को दिया गया साथ ही उन्होंने एएसडी एवं दिव्यांग मतदाताओ की सूची के साथ आवश्यक प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश बूथ पर्यवेक्षकों को दिया। उन्होंने घाघरा प्रखंड के स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्रों में बिजली व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए बीईईओ प्रीति कुमारी कुजूर व बीपीओ सूरज लकड़ा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में बीडीओ दिनेश कुमार,बीईईओ प्रीति कुमारी कुजूर , बीपीओ सूरज लकड़ा, ज्योति लाल महतो ,जीपीएस शंकर साहू ,पर्यवेक्षक अशोक कुमार ,सतीश कुमार ,रंजीत कुमार ,पंकज कुमार, संजय लोहरा,संतोष उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।
![]()




