स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

मैं नहीं जनता लड़ेगी चुनाव……. राजीव कुमार, पूर्व डीसी,

  • पूर्व डीसी राजीव कुमार पहुंचे चंदवा

आम जनों के भावनाओं का कद्र करते हुए चतरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

मैं नहीं जनता लड़ेगी चुनाव……. राजीव कुमार, पूर्व डीसी,

लातेहार:- पूर्व डीसी राजीव कुमार (सेवानिवृत्ति आइएएस अधिकारी) शुक्रवार को चंदवा पहुंचे ।जहां पर आमजनों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार ने चतरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि चतरा संसदीय अति पिछड़ा क्षेत्र है, जहां आज तक लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, उन्होंने कहा कि पूर्व में लातेहार का उपायुक्त रह चुका हूं ,एवं लातेहार जिला अंतर्गत अति सुदूरवर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया एवं यहां के लोगों के भावनाओं को परखा हूं । जिले में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य समेत अन्य समस्या से रूबरू हुआ हूं। साथ ही इसके विकास के लिए कार्य भी किया। उन्होंने कहा कि आज भी चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है

गांव के विकास से ही ग्रामीणों का विकास संभव

पूर्व उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गांव के विकास से ही ग्रामीणों का विकास संभव है उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं परंतु चुनाव जीतने के बाद सभी दावे खोखले होते हैं एवं गांव विकास से वंचित हो जाता है। श्री कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाना उद्देश्य है और यह गांव के विकास से ही ग्रामीणों का विकास संभव है।

मैं नहीं जनता लड़ेगी चुनाव……. राजीव कुमार

लातेहार के पूर्व डीसी राजीव कुमार ने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मंशा मेरी नहीं थी, परंतु आम जन के मनोभावना का कद्र करते हुए लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ प्रत्याशी मैं रहूंगा, लेकिन वास्तविक में यह चुनाव जनता जनार्दन लड़ेगी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button