पलामू

त्रुटिरहित मतदान के लिए अनिवार्य है सांगोपांग प्रशिक्षण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

मेदिनीनगर (पलामू)

त्रुटिरहित मतदान के लिए अनिवार्य है सांगोपांग प्रशिक्षण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू शशिरंजन के आदेशानुसार जी.एल.ए.कालेज के नये भवन के ब्लाक ‘ए’ एवं ब्लाक ‘बी’ में आठ हजार पांच सौ मतदानकर्मियों को प्रथम चरण का चुनाव प्रशिक्षण दिया गया।चालीस-चालीस मतदानकर्मियों का समूह बनाकर तीन दिन दोनों पालियों में यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के नेतृत्व में जिला के प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण की सफलता के लिए तत्पर रहे।इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशिरंजन ने कहा कि त्रुटिरहित,निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसके लिए आवश्यक है कि सभी मतदानकर्मी अनिवार्य रुप से सांगोपांग प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। इसमें किसी भी तरह की कोताही अक्षम्य है। प्रशिक्षण का हर विन्दु महत्त्वपूर्ण होता है इसलिए मतदान कर्मी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। वहीं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त रवि आनंद एवं प्रभारी नोडल पदाधिकारी सह एलआरडीसी प्यारेलाल ने प्रशिक्षण का गहन अनुश्रवण कर प्रशिक्षणार्थियों व प्रशिक्षकों को गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण के निर्देश दिए।जिला प्रशिक्षक परशुराम तिवारी, रामानुज प्रसाद,अशोक सिंह व अमरेन्द्र पाठक सहित एक सौ मास्टर प्रशिक्षकों ने मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दियाप्रशिक्षण को व्यवस्थित करने में कोषांग के प्रधान सहायक रामलखन राम,गौतम कुमार व दिनेश प्रसाद ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं एसडीओ अनुराग तिवारी, हुसैनाबाद एलआरडीसी विजय केरकेट्टा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा,डीआईओ रणवीर सिंह,डीएसई रणधीर कुजूर, सतबरवा बीडीओ अभिषेक कुमार पाण्डेय,पांकी बीडीओ अरुण कुमार मंडल,पीओ उपेन्द्र राम,एपीओ सुधीर कुमार,अभांशी दीक्षित,नाजरीन खान सहित अनेक अधिकारियों ने प्रशिक्षण का अनुश्रवण व अनुसमर्थन किया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button