स्थानीय समाचार

होली पर शांतिपूर्ण मनाने को लेकर थाना परिसर में की गई शांति समिति की बैठक

Views: 215
1 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
होली पर शांतिपूर्ण मनाने को लेकर थाना परिसर में की गई शांति समिति की बैठक

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट:-

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड में होली महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सतबरवा थाना परिसर में दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की गई बैठक। बैठक की अध्यक्षता सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, एवं ASI राजू कुमार ने होली पर्व शांति पूर्ण तरीका से मनाने को कहा। होली के शुभकामनाएं भी दी।वही सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने दोनों समुदाय के लोग से अपील की कि होली पर्व हम सभी का मिलने का अवसर प्रदान करता है।भूले बिसरे यादें को याद दिलाता है। इसे हम सभी को शांतिपूर्ण तरीका से मनाना चाहिए।होली इच्छानुसार सभी लोग सावधानीपूर्वक मनाएं ,एक दूसरे को मददगार बने जिससे कि शांति बना रहे। किसी भी प्रकार का भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें।बल्कि हमे उस स्थिति में सूचना दें जांच कर उन्हें कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर उपस्थित पंचायत समित अशोक राम , पप्पू सिंह, धिराज प्रसाद, जुबेर खान बारी,मुखिया गिरवर राम, मुखिया पति कमलेश प्रसाद, पूर्व मुखिया शंभू उरांव मनिका विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, डालटेनगंज भंडरिया विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा,समाज सेवी आशीष सिन्हा, दीपक राम, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button