

गढ़वा :– समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी चयनित अभ्यर्थियों से परिचय लिया एवं सभी को शुभकामनाएं देते हुए उत्तरदायित्व पूर्ण अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा। तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) के रूप में 11 अभ्यर्थियों को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) के रूप में 8 अभ्यर्थियों को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। लेखा सहायक के रूप में 1 अभ्यर्थी को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया जबकि कम्प्यूटर सहायक के रूप में 3 अभ्यर्थीयों को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया
![]()




