रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा गुमला घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी वृद्ध तेम्बा उरांव (65 वर्ष) की मौत बुधवार को बिजली के तार की चपेट में आने से हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र मोहन उरांव ने बताया कि घटना के समय घर के लोग बाहर गए हुए थे। जब वह परिजनों संग वापस लौटा तो राहगीरों से सूचना मिली कि उसके पिता बिजली के तार में फंसे हुए हैं। सूचना पाकर वह तत्काल घटनास्थल पहुँचा। वहां उसने…