बरहड़वा। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने साहिबगंज एवं पाकुड़ जिले में कार्यरत ऊर्जा मित्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, रांची के प्रबंध निदेशक सह अध्यक्ष अविनाश कुमार को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। विधायक आलम ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान में दोनों जिलों में एमएस श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधीन कार्यरत ऊर्जा मित्रों को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 से…