Views: 387
0 0
राँची: अब बिना पूछे किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप में नहीं जोड़े...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राँची: अब बिना पूछे किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप में नहीं जोड़े जाएंगे यूजर्स, नया फीचर लॉन्च

राँची। क्या आपको भी लोग बिना पूछे किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ देते हैं? अगर हां, तो अब आपकी यह परेशानी खत्म होने वाली है। व्हाट्सएप्प ने यूज़र्स की प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत अब कोई भी अनजान व्यक्ति या नंबर आपकी अनुमति के बिना आपको…

राँची: अब बिना पूछे किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप में नहीं जोड़े जाएंगे यूजर्स, नया फीचर लॉन्च
Read Time:2 Minute, 47 Second
राँची: अब बिना पूछे किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप में नहीं जोड़े जाएंगे यूजर्स, नया फीचर लॉन्च

राँची। क्या आपको भी लोग बिना पूछे किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ देते हैं? अगर हां, तो अब आपकी यह परेशानी खत्म होने वाली है। व्हाट्सएप्प ने यूज़र्स की प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत अब कोई भी अनजान व्यक्ति या नंबर आपकी अनुमति के बिना आपको किसी ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा।

नए फीचर में अगर कोई अनजान नंबर आपको ग्रुप में ऐड करता है, तो ऐप आपको सेफ्टी ओवरव्यू स्क्रीन दिखाएगा। इसमें उस ग्रुप से जुड़ी जरूरी जानकारी और सुरक्षा से संबंधित डिटेल्स होंगी। इसके बाद यूजर खुद तय कर सकेगा कि उसे उस ग्रुप में रहना है या नहीं। जब तक यूजर फैसला नहीं करेगा, तब तक ग्रुप की नोटिफिकेशन अपने-आप म्यूट रहेंगी।

कुछ समय पहले व्हाट्सएप्प ने एंड्रॉयड बीटा अपडेट 2.23.16.6 में अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर ब्लॉक, रिपोर्ट और सेंडर की जानकारी देखने का विकल्प दिया था। अब वही सुरक्षा टूल्स ग्रुप चैट्स तक बढ़ा दिए गए हैं।

फ्रॉड ग्रुप्स के खिलाफ कार्रवाई

व्हाट्सएप्प ने बताया कि वह फ्रॉड ग्रुप्स और स्कैम सेंटर्स पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। कंपनी के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में ही व्हाट्सएप्प और मेटा सिक्योरिटी टीम ने 68 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया है। इनमें से कई अकाउंट्स को ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही डिटेक्ट कर हटाया गया ताकि यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

यूजर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

नए अपडेट के बाद यूजर्स को ग्रुप जॉइन करने से पहले उसकी पूरी जानकारी देखने का विकल्प मिलेगा। साथ ही, व्हाट्सएप्प इस पर भी काम कर रहा है कि जब कोई व्यक्ति किसी अनजान नंबर को मैसेज करे, तो पहले उसकी ज्यादा जानकारी दिखाकर अलर्ट किया जाए। इसका मकसद है कि लोग सुरक्षित तरीके से और सोच-समझकर चैट कर सकें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports