Views: 374
0 0
राँची: नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के विरोध में बवाल, पुलिस...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

राँची: नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के विरोध में बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज

राँची। नगड़ी में रविवार को रिम्स-2 निर्माण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। किसानों की जमीन अधिग्रहण के विरोध में भाजपा ने आंदोलन तेज किया। भाजपा का आरोप है कि सरकार किसानों की जमीन जबरन लेकर यहां रिम्स-2 का निर्माण करा रही है। पूर्व सीएम एवं भाजपा नेता चंपई सोरेन ने “खेत जोतो, रोपा रोपो” आंदोलन…

राँची: नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के विरोध में बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज
Read Time:1 Minute, 58 Second
राँची: नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के विरोध में बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज

राँची। नगड़ी में रविवार को रिम्स-2 निर्माण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। किसानों की जमीन अधिग्रहण के विरोध में भाजपा ने आंदोलन तेज किया। भाजपा का आरोप है कि सरकार किसानों की जमीन जबरन लेकर यहां रिम्स-2 का निर्माण करा रही है।

पूर्व सीएम एवं भाजपा नेता चंपई सोरेन ने “खेत जोतो, रोपा रोपो” आंदोलन का एलान किया था। हालांकि उन्हें रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। इसके बावजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बड़ी संख्या नगड़ी पहुंची और चिन्हित जमीन पर आंदोलन शुरू कर दिया।

राँची: नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के विरोध में बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज
रिम्स-2 निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध.

लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग

पुलिस ने आंदोलनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बताया जा रहा है कि कई कार्यकर्ता और ग्रामीण चिन्हित खेतों में घुस गए थे। हंगामे के बीच पुलिस ने भाजपा नेता रामकुमार पाहन और गंगोत्री कुजूर को हिरासत में ले लिया।

सुबह से गहमा-गहमी का माहौल

नगड़ी में सुबह से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता वहां जुटे। मौके पर पहुंचे एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) ने लाउडस्पीकर से लोगों को हटने की चेतावनी दी, लेकिन जब भीड़ नहीं हटी तो बल प्रयोग किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

2 responses to “राँची: नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण के विरोध में बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज”

  1. ai image to video Avatar

    “Your writing style is engaging and clear, love it!”

  2. ai image to video Avatar

    mly informative and well-written!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports