बरहरवा।राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, साहिबगंज के निर्देशानुसार शुक्रवार को फसल कटनी प्रयोग प्रारंभ हुआ। नियमानुसार शोभापुर गाँव के किसान राजेन्द्र कुमार पंडित के जमीन पर सैदपुर के लिए प्रतिनियुक्त जनसेवक कैलाश वर्मा के द्वारा विधिवत किसानों और मजदूरों की उपस्थिति में कटनी प्रयोग सम्पन्न की गई। इस बार साहिबगंज गंगा नदी में लगातार तीन बार बाढ़ की भयावह स्थिति बनी जिस कारण सैदपुर पंचायत और गंगा नदी से सटे सभी पंचायत के खेत पुरी तरह बाढ़ के पानी से डूब गई। उक्त खेत में…