लातेहार:बनवारी साहू महाविद्यालय इग्नू में नामांकन की तिथि बढ़ी

लातेहार:बनवारी साहू महाविद्यालय इग्नू में नामांकन की तिथि बढ़ी

लातेहार: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) शिक्षार्थी सेवा केंद्र 32054, जो बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में स्थित है, में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन जारी है। इग्नू के कोऑर्डिनेटर प्रो. शत्रुघ्न मेहता ने जानकारी दी कि स्नातक, स्नातकोत्तर (Post Graduation), डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2025 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, वे इस बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठा सकते हैं।…

Loading

Read More

पिता की पुण्यतिथि पर पत्रकार ने बांटे आवश्यक सामग्री,नंगे पांव को पहनाया चप्पल

पिता की पुण्यतिथि पर पत्रकार ने बांटे आवश्यक सामग्री,नंगे पांव को पहनाया चप्पल

चंदवा: स्वर्गीय उमाशंकर गुप्ता (अकेला) जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों ने आवश्यक सामग्री का वितरण किया है। उनके पुत्र मनीष गुप्ता और पत्रकार रोशन गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर बड़े बुजुर्ग व छोटे-छोटे बच्चों को राहत देने का काम किया है। उनके नन्हे व कोमल पैरों में चप्पल पहनाने का काम किया है। ताकि गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। इधर चंदवा के विश्वनाथ शनि देव मंदिर में श्रद्धालुओं के सहायतार्थ कुर्सी भी दान करने का काम किया गया है। दोनों पुत्रों के अनेक कार्य को…

Loading

Read More

झारखंड में निर्माण कार्यों पर सेस की चोरी नहीं कर सकेंगे बिल्डर और ठेकेदार,ऑनलाइन सिस्टम से होगी निगरानी

झारखंड में निर्माण कार्यों पर सेस की चोरी नहीं कर सकेंगे बिल्डर और ठेकेदार,ऑनलाइन सिस्टम से होगी निगरानी

रांची: झारखंड में सरकारी और निजी निर्माण कार्य करने वाले बिल्डरों एवं ठेकेदारों को अब निर्माण कार्यों की कुल लागत का एक प्रतिशत सेस अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। यह राशि झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में जमा की जाएगी, जिससे निबंधित मजदूरों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा सकेंगी। अब तक इस सेस की वसूली मैनुअल रूप से की जाती थी, जिससे कई बार बिल्डर और ठेकेदार पूरी राशि जमा नहीं करते थे। लेकिन अब इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा…

Loading

Read More

लातेहार:तोडार में 7-8 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट,10नामजद पर एफआईआर दर्ज

लातेहार:तोडार में 7-8 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट,10नामजद पर एफआईआर दर्ज

लातेहार, 16 फरवरी 2025: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोडार में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पांच ट्रैक्टरों की मदद से लगभग 7 से 8 एकड़ भूमि में लगी अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम तोडार में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के…

Loading

Read More

चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे डीसी,आगामी परीक्षाओं को लेकर छात्राओं को दिये टिप्स,डिनर का भी लिया आनंद

चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे डीसी,आगामी परीक्षाओं को लेकर छात्राओं को दिये टिप्स,डिनर का भी लिया आनंद

चैनपुर/पलामू:- पलामू जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन शनिवार शाम अचानक चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की बच्चियों संग चौपाल के जरिये हाल जाना और आगामी परीक्षाओं को लेकर कई ज़रूरी टिप्स दिये।उन्होंने कई बच्चियों से संवाद स्थापित कर पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों से अवगत होते हुए उन कठिनाइयों से कैसे पार पाना है इसके गुर बताये। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से स्पष्ट रूप से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिये मेहनत तो अत्यंत आवश्यक है और मेहनत का…

Loading

Read More

लातेहार में सड़क दुर्घटना से मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एनएच-75 जाम किया

लातेहार में सड़क दुर्घटना से मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एनएच-75 जाम किया

लातेहार जिले में एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75 पर होटवाग ग्राम के पास सड़क जाम कर दिया। यह घटना रविवार को हुई, जब मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। दुर्घटना का विवरण घटना दो दिन पहले की है जब एनएच-75 पर नीलांबर-पीतांबर चौक स्थित प्रिंस होटल में एक टेलर की धक्का से प्रिंस होटल के मालिक उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल उन्हें इलाज के लिए रांची भेजा…

Loading

Read More

किसान मेले के माध्यम से किसानों को मिलेगी कृषि क्षेत्र में विकसित नवाचारों की जानकारी : उपायुक्त

किसान मेले के माध्यम से किसानों को मिलेगी कृषि क्षेत्र में विकसित नवाचारों की जानकारी : उपायुक्त

पलामू:- पलामू के शिवाजी मैदान में 19 फरवरी 2025 को प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन होगा। मेला-सह-प्रदर्शनी के सफल आयोजन को लेकर पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। उपायुक्त ने मेला-सह-प्रदर्शनी के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देषित किया। उपायुक्त ने कहा कि किसान मेला-सह-प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को कृषि के क्षेत्र में विकसित नवाचारों की जानकारी मिले। इस दिशा में सक्रियता से तैयारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेला में किसान एक-दूसरे किसानों द्वारा उत्पादित…

Loading

Read More

बजाप्ता दुकान खोलकर बेचा जा रहा है अवैध शराब

बजाप्ता दुकान खोलकर बेचा जा रहा है अवैध शराब

लातेहार:- नेतरहाट में इन दिनों पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए शराब की अवैध कारोबारियों की चांदी हो गई है। शराब के अवैध धंधे में लगे कारोबारियों ने पुलिस एवं उत्पाद विभाग की मिली भगत से नेतरहाट बरटोली में बजाप्ता बिक्री काउंटर खोल रखा है। बताया जाता है कि दुगने से अधिक मूल्य पर अंग्रेजी शराब बेची जा रहा है ।दुकानदार का कहना है कि वह सरकारी दुकानों से खरीद कर ला रहा है लेकिन पुलिस एवं उत्पाद विभाग को अलग से…

Loading

Read More

बालू खनन पर प्रतिबंध के बावजूद लहलहे में ट्रैक्टर मालिकों का अवैध उत्खनन जारी

बालू खनन पर प्रतिबंध के बावजूद लहलहे में ट्रैक्टर मालिकों का अवैध उत्खनन जारी

संवाददाता: अनुज तिवारी, मेदिनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे और आसपास के इलाकों में बालू खनन पर प्रतिबंध के बावजूद, बालू माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के कई ट्रैक्टर मालिक खुलेआम औरंगा नदी से प्रतिदिन 30 से अधिक ट्रैक्टरों से बालू उठाव कर रहे हैं। यह अवैध कारोबार प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर कौन इन ट्रैक्टर मालिकों को संरक्षण दे रहा है, जिससे उनका मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे नियमों की धज्जियां उड़ाने…

Loading

Read More

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को राजधानी रांची पहुंचीं। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गईं, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। दौरे के दूसरे दिन यानी 15 फरवरी को वे बीआईटी मेसरा में आयोजित कार्यक्रम…

Loading

Read More