लातेहार (झारखंड): झारखंड के लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में घटी। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के रहने वाले 40 वर्षीय सलीम खान के रूप में हुई है। कैसे हुआ घटना का अंजाम? मिली जानकारी के अनुसार, सलीम खान मजदूरी करने के लिए झारखंड आया था और गोवा गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम…