लातेहार। समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा हेतु सोमवार, 24 मार्च 2025 को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने की। इस बैठक में विभिन्न जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। योजनाओं की समीक्षा एवं निर्देश बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, बिरसा आवास योजना,…