—लातेहार ब्यूरो लातेहार, 26 मार्च 2025: लातेहार जिला स्थापना दिवस के भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 04 अप्रैल को होने वाले जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि जिला स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग…