बरहरवा (साहिबगंज) – बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार कक्ष में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समन्वय सह प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी बीटीटी, सखी, सहायिका एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी “100 दिवसीय टीबी खोज पखवाड़ा” के सफल संचालन की रणनीति तय करना था। डॉ. कर्मकार ने बताया कि यह अभियान जून माह से शुरू होगा और आगामी 100 दिनों तक…