आज उपायुक्त श्रीमती समीरा एस ने अपने कार्यालय कक्ष में समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न योजना अंतर्गत रिक्त पड़े पदों पर चयनित उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना के तहत चयनित विभिन्न पदों का नियुक्ति पत्र वितरण किया।इस दौरान कुल 9 उम्मीदवारों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।यह सभी नियुक्ति संविदा आधारित है व सभी नियुक्त अलग-अलग पदों पर की गयी है।इसके अतिरिक्त जिले में अवस्थित संप्रेषण गृह के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया…