रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा प्रखंड में रविवार शाम छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ पड़ा। जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़े, व्रती महिलाओं ने नदी, डैम और तालाबों के जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। हर ओर छठ के पारंपरिक गीतों की मधुर ध्वनि और भक्ति की लहर गूंज उठी। घाघरा चांदनी चौक स्थित छठ नगर छठ घाट, यज्ञ बगीचा घाट, पुटो रोड घाट, सिकवार डैम, नवडीहा नदी, देवाकी डैम, गुटवा कोयल नदी, और बलाखटंगा…