बरहरवा। बुधवार को साहिबगंज में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. सीरिवेला प्रसाद एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शहजादा अनवर की उपस्थिति में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा और इसे जन-जन तक पहुंचाने की नई रणनीति तैयार करना रहा। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की।कार्यक्रम में प्रभारी डॉ. सीरिवेला प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर के आगमन पर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों…