गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के नारायनपुर टोला हीरागंज गांव में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महज शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी नई नवेली पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और अपने बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतीश ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। सतीश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपने बड़े भाई अतीश को अंडरवियर में घर के भीतर घूमते देखा…