लातेहार, झारखंड – माओवादी और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), COBRA और झारखंड जगुआर की संयुक्त कार्रवाई के तहत लातेहार जिले में उग्रवादियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति “नई दिशा” से प्रभावित होकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के दो सक्रिय सदस्यों पप्पु साव (32) और चन्दन प्रसाद (30) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और 11वीं बटालियन के समादेष्टा यादराम बुनकर की उपस्थिति…