उधवा राजमहल प्रखंड कार्यालय में सोमवार को कृषक उपकार लाइवलीहुड अफ्लिमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित एग्री क्लीनिक सेंटर, राजमहल के कृषि समन्वयक निकेश कुमार द्वारा किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। मौके पर किसान गोपाल घोष, ममता रॉय, गीता रॉय, मुबारक हुसैन आदि अन्य के बीच वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी भूमि की उर्वरता और पोषक तत्वों की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी दिया गया ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकें और उत्पादन में वृद्धि कर सकें। मृदा स्वास्थ्य कार्ड…