अमीन अंसारी, रांची, 12 फरवरी – झारखंड कानू विकास संघ, रांची की नई कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए बुधवार को शिशु सदन स्कूल, डोरंडा, रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री नरेश साहु ने की, जिसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक की प्रमुख बातें बैठक में संघ के वर्तमान और भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने संघ के उद्देश्यों, योजनाओं और विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनाते…