पंकज कुमार यादव,लातेहार:- जिले के गारु थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की। रविवार को गारु थाना कांड संख्या-07/16 SPT.GR 26/24 के तहत नामजद अभियुक्त टुनटुन सिंह उर्फ ब्रजकिशोर सिंह (पता – कबरी, थाना गारु, जिला लातेहार) के विरुद्ध माननीय न्यायालय, गुमला से निर्गत इश्तेहार का विधिवत् तमिला किया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी पारस मणि ने किया। उनके साथ पुलिस पु अ नि इंद्रदेव राम एवं सशस्त्र बल के जवानों की टीम मौजूद रही। पुलिस टीम ने ढोल-मांदर…