रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में पिछले 92 दिनों से जेल में बंद वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की विशेष अदालत ने सोमवार को उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की। अदालत ने आदेश दिया कि विनय चौबे को 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने होंगे। उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 187(2) के तहत डिफॉल्ट बेल दी गई है। मामले में चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने पैरवी की। कोर्ट ने पाया कि 90 दिनों की…