झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 10 मई से तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जाएगी और कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने जानकारी दी है कि 9 मई को यानी आज मौसम शुष्क और साफ रहेगा, लेकिन शुक्रवार से गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। इससे लोगों को तेज गर्म हवाओं और उमस से जूझना पड़ सकता है। विशेषकर झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में हीट वेव…