बरहरवा। सदर अस्पताल स्थित नव-निर्मित डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीइआइसी) का उद्घाटन सोमवार को डीसी हेमंत सती ने फीता काटकर व दीप प्रजवलित कर किया है। इस दौरान डीसी ने कहा कि अब यहां के लोगों को अपने बच्चों के बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र बच्चों में जन्म से लेकर छह वर्ष की उम्र तक होने वाले विकासात्मक विकारों की शीघ्र पहचान व उपचार में मदद करेगा। खासकर शारीरिक व मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों…