बरहरवा। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के खेरबन्नी मोड़ पर पारिवारिक विवाद के चलते रविवार की संध्या एक दामाद ने अपने ससुर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपी गंगा दास को गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? थाना क्षेत्र के लोगाई गांव निवासी सुबोल कर्मकार (55) और उनके दामाद गंगा दास के बीच किसी पारिवारिक विवाद को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गंगा दास ने गुस्से में आकर…