चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने अगले 24 घंटों में हिमस्खलन (एवलांच) और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। IMD का पूर्वानुमान: भारी बर्फबारी और एवलांच का खतरा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 3 मार्च को चमोली जिले में भारी हिमपात और बारिश की संभावना है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। आईएमडी ने खासकर बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली…