राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025

राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025

अगर समय पर नहीं किया ई-केवाईसी, तो रद्द हो सकता है राशन कार्ड रांची। झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के तहत राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। यदि इस तारीख तक कार्डधारकों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई, तो उनका राशन कार्ड रद्द हो सकता है और वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित हो सकते हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार,…

Loading

Read More

आपसी विवाद में मारपीट, दो घटनाओं में आठ लोग घायल

आपसी विवाद में मारपीट, दो घटनाओं में आठ लोग घायल

बरहरवा। राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर और बेगमगंज गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़ों में कुल आठ लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस को भी घटनाओं की जानकारी दे दी गई है। प्राणपुर में आपसी विवाद से बिगड़े हालात, सात घायल प्राणपुर गांव में आपसी कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। मिली जानकारी…

Loading

Read More

ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा

ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा

साहेबगंज। जिले के बड़हरवा थाना क्षेत्र के फूटनी मोड़ चेकनाका के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूली छात्रा शाहिना खातून (9 वर्ष) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पास में स्थित खनन विभाग के चेकनाका में तोड़फोड़ कर दी। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, शाहिना खातून साइकिल से फूटनी मोड़ पर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान…

Loading

Read More

रांची जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 का विरोध

रांची जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 का विरोध

रांची। अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ रांची जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु अग्रवाल और महासचिव संजय विद्रोही के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नए बार भवन परिसर से अल्बर्ट एक्का चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला और विधेयक के प्रावधानों पर नाराजगी जाहिर की। अधिवक्ताओं ने इसे वकीलों के अधिकारों और स्वतंत्रता पर हमला करार दिया। शांतिपूर्ण मार्च और विरोध प्रदर्शन गुरुवार को वकीलों की एक बड़ी संख्या नए बार भवन परिसर में एकत्र हुई, जहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधेयक के…

Loading

Read More

बेटियों को बचाना और उन्हें सही दिशा देकर पढ़ाना पूरे समाज का दायित्व: डीएसडब्ल्यूओ

बेटियों को बचाना और उन्हें सही दिशा देकर पढ़ाना पूरे समाज का दायित्व: डीएसडब्ल्यूओ

पलामू:- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज सदर प्रखंड के पोखराहा में अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को किया प्रेरित कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में शपथ ग्रहण कराकर किया गया। साथ ही सभी छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बेटियों के प्रति चल रहे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे…

Loading

Read More

लातेहार सदर अस्पताल में चिकित्सकों की नई पालीवार ड्यूटी व्यवस्था जारी

लातेहार सदर अस्पताल में चिकित्सकों की नई पालीवार ड्यूटी व्यवस्था जारी

लातेहार। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने और अस्पताल में सुव्यवस्थित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सदर अस्पताल, लातेहार में चिकित्सकों की ड्यूटी पालीवार तय कर दी गई है। 22 फरवरी 2025 से लागू इस व्यवस्था के तहत सुबह, दोपहर और रात की अलग-अलग शिफ्टों में डॉक्टर तैनात रहेंगे, ताकि मरीजों को 24 घंटे इलाज मिल सके। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक (प्रथम पाली) इस शिफ्ट में मरीजों की जांच और उपचार के लिए निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे: दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक…

Loading

Read More

बरहड़वा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, एक पर जुर्माना

बरहड़वा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, एक पर जुर्माना

बरहड़वा, साहिबगंज। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में ओवरलोड एवं अवैध वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के उद्देश्य से बरहड़वा थाना क्षेत्र के फूटानी मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 20 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक वाहन से जुर्माना वसूला गया, जबकि बिना वैध कागजात एवं लाइसेंस के चल रहे 7 वाहनों को जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान चेकनाका पार करने वाले वाहनों के पंजीयन दस्तावेजों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों…

Loading

Read More

आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

मेदिनीनगर (पलामू):- मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सभागार में पोषण भी पढ़ाई भी के तहत आज पोषण ट्रैक्टर अंतर्गत फेस ऑथेंटिकेशन माड्यूल एवं पोषण ट्रैक्टर के अन्य बिंदुओं पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना डालटनगंज के ग्रामीण एवं शहरी के सेविकाओं को प्रशिक्षण के दौरान कई जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने सभी प्रशिक्षणार्थी आंगनबाड़ी सेविकाओं को फरवरी एवं मार्च माह का T.H.R वितरण फेस ऑथेंटिकेशन माड्यूल एवं ओटीपी सत्यापन के माध्यम से पूर्ण करने की बातें कही। प्रशिक्षण मेंं डाल्टनगंज ग्रामीण एवं…

Loading

Read More

सीएचसी में प्रत्येक सोमवार को महिला बंध्याकरण

सीएचसी में प्रत्येक सोमवार को महिला बंध्याकरण

बरहरवा। प्रखंड के सीएचसी में एक दिवसीय परिवार नियोजन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी सहिया साथी शामिल हुए। इस क्रम में प्रशिक्षक के रूप में सीएचसी प्रभारी डॉ समशुल हक व बीटीटी कृष्ण सिंधु रजक ने परिवार नियोजन से होने वाले लाभ से संबंधित जानकारी दी। वहीं सभी सहिया साथी को अपने अपने गांव में परिवार नियोजन का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ हक ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को महिलाओं की बंध्याकरण सीएचसी मे होगा। जिसमें सहिया साथी द्वारा महिलाओं को बंध्याकरण…

Loading

Read More

महिला ने बीडीओ से की आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रुपये लेने की शिकायत। ‌

महिला ने बीडीओ से की आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रुपये लेने की शिकायत। ‌

बरहरवा:- सकरीगली छोटी बघियामारी की महिला पालिया देवी ने शुक्रवार को बीडीओ सह सीओ बासुकीनाथ टुडू से भेंट कर बीआरसी के आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटर पर रुपये लेने का आरोप लगाई है। महिला का आरोप है कि वे अपनी पुत्री व पुत्र का आधार कार्ड अपडेट करने के लिए सकरीगली स्थित एक प्रज्ञा केंद्र में उनसे रुपये लिया गया। उक्त ऑपरेटर बीआरसी में आधार कार्ड बनाने का काम करता है। महिला का आरोप है कि दोनों पुत्री व पुत्र के आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए उससे सात सौ…

Loading

Read More