कोटालपोखर।अश्विन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहरवा के प्रांगण में विद्या भारती झारखंड के बैनर तले जिला स्तरीय सप्तशक्ति संगम एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रीता पासवान कार्यक्रम की संयोजिका हेमा कुमारी एवं मुख्य वक्ता लता दीदी मौजूद रही। इस दौरान सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन मां भारती मां शारदे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित दीदीयो के बीच…