जमशेदपुर : मानगो के ज्वाहर नगर रोड नंबर 10 बी संत कुटिया गुरुद्वारा के बगल में विगत चार दिनों से पानी का सप्लाई ठप है। फलस्वरूप लगभग पचास घरों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को महिलाओं ने वस्तु स्थिति बताई।भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता पंडित महतो को कई बार फोन किया। आरोप है कि उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में…