संवाददाता लातेहार,लातेहार :- नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के कई लोग शामिल हुए। इस ऐतिहासिक क्षण के झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व महासचिव और आईएमए के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अभिषेक कुमार रामाधीन भी गवाह रहे।दूरभास पर श्री रामाधीन ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में शामिल होना गर्व की बात है। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। उनके नेतृत्व में देश लगातार तरक्की की राह पर अग्रसर…