लातेहार/मनिका:-शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनिका की पांच छात्राएं एवं एक शिक्षिका का दल शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी ,जहाँ पर सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत मंगलवार को दिल्ली से वापस आएंगी, जिसके लिए छात्राओं के जाने-आने एवं स्थानीय स्तर पर घूमने तथा आवासन की सम्पूर्ण व्यवस्था शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई है। इस समारोह में…