पंडवा/पलामू:-पलामू जिला के पड़वा थाना समीप कोलियरी मोड़ पर दो बाइक में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेन्द्र कुमार एवं अरूण कुमार दो सगे भाईयों के रूप में हुईं है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई कर्मा पूजा के सामान लेकर पड़वा बाजार से अपने घर राजहरा कोलियरी के तीन नंबर कॉलोनी जा रहें थे। इसी बीच घर जाने की तरफ मुड़ने में पंडवा की तरफ से आ रही बाइक…