पलामू:- आगामी 13 नवंबर को पलामू के पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिये मतदान निर्धारित है।इसी के निमित शनिवार को टाउन हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने चुनाव में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक की।इस अवसर पर विभिन्न विधानसभाओं के प्रेक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रंजन ने सभी प्रखंडों से एक-एक कर सेक्टर पदाधिकारी से उनके क्षेत्राधिकार में पड़ने वालों बूथों की संख्या,बूथों का लोकेशन,इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम से बूथों की दूरी आदि के…