राँची संवाददाता, राँची:- ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास 22 नवंबर की शाम दो युवकों को गोली मारी गयी थी. गोली बारी की घटना की साजिश जेल में बंद अपराधी सुजीत सिन्हा के द्वारा रची गई थी. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कांके थाना क्षेत्र के रहने वाले जिशान शेख नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.एसएसपी चंदन सिन्हा ने बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.…