लोहरदगा:- सदर थाना पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के उर्सुलाइन बरवाटोली रोड निवासी प्रेम प्रकाश रमण का 19 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार साहू, सदर थाना क्षेत्र के तिगरा लालपुर गांव निवासी शैलवाहन महली का 24 वर्षीय पुत्र राजेंद्र महली और कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ गांव निवासी फिरोज अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र इमरोज अंसारी शामिल हैं। इन अपराधियों के पास…