मेदिनीनगर (पलामू):– उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में महिला लखपति किसान योजना से संबंधित बैठक आयोजित हुई।बैठक में पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिला लखपति किसान के उद्देश्यों एवं कार्य योजना के संबंध में बताया गया।इस योजना के तहत जिले के सभी विभागों एवं जेएसएलपीएस के साथ सर्वे कर कन्वर्जेंस के माध्यम से कार्य किया जाना है। महिला लखपति किसान योजना के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जेएसएलपीएस को नोडल विभाग बनाया गया है।विभाग के द्वारा सर्वे कार्य करते हुए अन्य…