मनिका संवाददाता।मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने प्रखंड क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मनिका प्रखंड के कई विद्यालय ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक के भरोसे कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक को पढ़ाई के साथ-साथ मध्याह्न भोजन के तहत अंडा-फल की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। इसके अलावा शिक्षकों को वर्तमान में एसआईआर (SIR) कार्य में भी लगाया गया है, जिससे शिक्षण…