झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला स्थित श्री बंशीधर नगर पहुंचे। अनुमंडल कार्यालय स्थित हैलिपैड पर मुख्यमंत्री को पहुंचने पर पलामू के आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी वाईएस रमेश, गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय आदि ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री को स्थानीय प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ आनर किया गया। राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के उदघाटन के पूर्व मुख्यमंत्री सीधे श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बंशीधर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत…