संवाददाता – अनुज तिवारी, नई दिल्ली। दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार की राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री एवं राज्य स्तरीय दिशा समिति के अध्यक्ष हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक शिबू सोरेन (गुरुजी) के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। श्री तिवारी ने कहा कि आदरणीय शिबू सोरेन जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने झारखंड आंदोलन से लेकर राज्य निर्माण तक, सामाजिक…