अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम की अगली कड़ी में इस बार अनुमंडल क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह संवादात्मक बैठक 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराना तथा इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस पहल से प्रशासन और व्यापारिक वर्ग के बीच समन्वय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को…