लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित चाणक्य नगरी में श्री सूर्यनारायण पूजा समिति द्वारा आगामी छठ महापर्व की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। शुक्रवार को समिति के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार (पप्पू), धीरज कुमार (छोटू), मनोज प्रसाद, पंकज यादव, विजय राम, सनोज कुमार, संतोष गुप्ता और आयुष कुमार शौंडिक ने विभिन्न लोगों से सहयोग दान प्राप्त किया। समिति ने बताया कि साफ-सफाई, घाट सजावट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योजनाबद्ध तैयारी जारी है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।