लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट,
बरडीहा- प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार भारती शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक किया गया। बैठक के दौरान बीडीओ सह एम ओ ने सभी डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह का राशन निर्धारित समय सितंबर माह में वितरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही श्री भारती ने कहा कि जिस जन वितरण प्रणाली दुकानदार के द्वारा अनियमितता पाया जाएगा या उनका शिकायत मिलेगा तो उनके खिलाफ कार्यवाई किया जाएगा। श्री भारती ने कहा कि तीनों माह का राशन अगर जो डीलर वितरण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ जांच करते हुए रिकवरी एवं सर्टिफिकेट केसे किया जाएगा। इस बैठक में माह जुलाई अगस्त तथा सितंबर का खाद्यान्न उठाव एवं वितरण से संबंधित प्रतिवेदन, आधार कार्ड प्रविष्टि से संबंधित निवेदन, मृत/अयोग्य कार्डधारियों की सूची एवं धोती साड़ी उठाव एवं वितरण के सूची का मांग करते हुए जांच किया गया। साथ ही सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को कहा कि हर हाल में सभी लाभुकों के बीच राशन जल्द से जल्द वितरण करें।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,