Views: 2570
0 0
मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जायेंगे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम- उपायुक्त…

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जायेंगे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम- उपायुक्त…

लातेहार:- निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव के मद्देनजर गठित स्वीप कोषांगों के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त से कोषांग द्वारा अब तक किए गए विभिन्न कार्यों…

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जायेंगे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम- उपायुक्त…
Read Time:5 Minute, 2 Second

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर स्वीप कोषांगों के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश….

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जायेंगे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम- उपायुक्त…


  • यूनिक, इनोवेटिव कार्ययोजना बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को गति देने का दिया गया निर्देश…

लातेहार:- निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव के मद्देनजर गठित स्वीप कोषांगों के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त से कोषांग द्वारा अब तक किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारियों से अवगत हुई।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जायेंगे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम- उपायुक्त…


बैठक के दौरान वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि स्वीप कैलेंडर के तहत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिसमे लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न संस्थानों के साथ मिल कर मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया कैंपेन, प्रभात फेरी, जिंगल, कॉन्सर्ट, प्रतियोगिता आदि कराया जाएगा। साथ ही इस कार्य मे जिला प्रशासन सभी सरकारी, गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु उपायुक्त ने सभी संस्थान से आए प्रतिनिधियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार के उपयोग सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को गति देने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा स्वीप का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि जिस भी बूथ में कम वोटिंग प्रतिशत रहती है वहाँ स्वीप द्वारा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यूनिक, इनोवेटिव कार्ययोजना बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित करते हुए आमजनों को मताधिकार के महत्व को बताएं। उपायुक्त ने डीईओ को स्कूल, कॉलेज में स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। ईएलसी के जरिए अधिक से अधिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। सभी सरकारी, गैर सरकारी संगठनों में बूथ अवेयरनेस ग्रुप गठित करने और अपने–अपने स्तर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी की भूमिका एवं सहभागिता महत्वपूर्ण है इसलिए सभी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले एवं लोगों को भी प्रेरित करें कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार मो0 परवेज, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जेएसएलपीएस डीपीएम, माइनिंग कॉल कंपनियों के प्रतिनिधि, पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।


Loading

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जायेंगे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम- उपायुक्त…

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports